छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कैडर के चार आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए इम्पैनल

रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के चार आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए इम्पैनल किया गया है।
इनमें 2003 बैच के अविनाश चंपावत और कंगाले रीना बाबा साहेब, जबकि 2004 बैच के अन्बलगन पी और अलरमेलमंगई डी शामिल हैं।
चारों अधिकारी अब केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए पात्र होंगे। यह इम्पैनलमेंट केंद्र सरकार में उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए किया गया है।





