देश

पूर्व चुनाव आयुक्त अरुण गोयल को बड़ी जिम्मेदारी..

पूर्व चुनाव आयुक्त अरुण गोयल को क्रोएशिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोयल एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अरुण गोयल को क्रोएशिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

Advertisement

उम्मीद है कि वह शीघ्र ही कार्यभार संभालेंगे। अरुण गोयल ने मार्च में लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान से ठीक पहले इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी थी। उनका कार्यकाल 5 दिसंबर 2027 तक था।

Advertisement

अगले साल फरवरी में राजीव कुमार के रिटायर होने के बाद वह मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले थे। लेकिन अचानक अपने फैसले से उन्होंने हर किसी को चौंका दिया था।

चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल के इस्तीफे पर कांग्रेस ने चिंता जताई थी। उसने कहा था कि अगर स्वतंत्र संस्थाओं पर प्रहार बंद नहीं होगा तो लोकतंत्र को तानाशाही में बदलते वक्त नहीं लगेगा।

गौरतलब है कि अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त बनने पर भी विवाद हुआ था। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल भी दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि अरुण गोयल की नियुक्ति चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और संस्थागत शुचिता का उल्लंघन है।

बता दें कि अरुण गोयल को नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने मार्च 2024 में पद से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले उन्होंने पंजाब कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के रूप में कार्य किया, जिसके बाद उन्होंने वीआरएस ले लिया था।

Related Articles

Back to top button