बिलासपुर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बारदाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्र पर आरोप लगाने को लेकर कहा…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि क्या बारदाने की दुकान है वे बारदाना बेचते हैं..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने यह बात पत्रकारों द्वारा छत्तीसगढ़ में बारदानों की किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही..! पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि बाहर जाने की किल्लत और कमी के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। तब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा क्या देश के प्रधानमंत्री बारदाना बेचते हैं या उनकी बारदाने की कोई दुकान है..? रेडी टू ईट का काम महिला समूहों से लेकर दूसरे को दे दे से जुड़े सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री का कहना था कि हमारे प्रदेश की हजारों हजार महिलाएं इस काम में पूरी तन्मयता से जुटी हुई थी। उन्हें इसमें रोजगार भी मिला हुआ था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन कर हरियाणा के एक शराब ठेकेदार को दे दिया है।उन्होंने इससे साफ होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नजर में महिलाओं का रोजगार कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने इस काम में प्रदेश सरकार पर कमीशन खोरी का आरोप भी लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के मामले में कांग्रेस की मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्रीआवास में लगने वाले राज्य के अंशदान को भी नहीं दे पा रही है। इसके कारण केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के लिए दी जाने वाली राशि पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज की पत्रकार वार्ता में और भी बहुत सी बातों का विस्तार से जवाब दिया। इसे जानने के लिए उनके वीडियो का अवलोकन कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement


बहरहाल आज की पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी श्री रजनीश सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत राजेश सिंह बबलू कश्यप समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।

Advertisement

देखिये वीडियो….👇👇

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button