छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग का छापा-एक करोड़ से ज्यादा कीमत का गुटखा बरामद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  मंदिरहसौद इलाके में खाद्य विभाग ने मंगलवार देर रात एक गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश देकर लगभग एक करोड़ से ज्यादा कीमत का गुटखा बरामद किया है। इस अवैध फैक्ट्री में कई बड़े ब्रांडेड कंपनियों का गुटखा तैयार किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि फैक्ट्री में नकली गुटखा बनाया जा रहा था।

Advertisement
Advertisement

अधिकारियों ने जब फैक्ट्री में दबिश दी तो सुपरवाइजर और जिम्मेदार वहां से फरार हो गए। मौके पर केवल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ही पकड़े गए। जांच के बाद पता चला कि ये अवैध फैक्ट्री दुर्ग के किसी गुरमुख जुमनानी नाम के व्यक्ति की है।

Advertisement

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा और उसे बनाने वाला सामान, सुपारी और पाउच जब्त किए गए हैं। इसे बनाने के लिए यहां रखी गई 23 मशीनों को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों को शक है कि यहां लंबे समय से नकली गुटखा बनाने का काम चल रहा था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button