छत्तीसगढ़

केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई….

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन समन को दरकिनार कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खुद आम आदमी पार्टी का दावा है कि अब ईडी केजरीवाल के घर पर रेड मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

Advertisement
Advertisement

आधी रात को आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर ऐसा दावा करके सनसनी मचा दी। दिल्ली में सुबह से ही हलचल तेज है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन उन्होंने पिछले दो मौकों की तरह इस बार भी ईडी के नोटिस को ही अवैध करार दे दिया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है।

Advertisement

वहीं, भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि केजरीवाल जांच से डर रहे हैं और इसलिए वह ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। उधर, इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस ने भी केजरीवाल को नसीहत दी है कि उन्हें कानून का सामना करना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ED के समक्ष पेश न होने पर देश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “शराब शरीर और आत्मा का नाश करती है लेकिन इस शराब ने तो अरविंद केजरीवाल की आत्मा का भी नाश किया है।

आज सुबह से चोरों की बारात शोर मचा रही है… जब चोरी की थी तो क्या उस समय ध्यान नहीं आया था?… जांच एजेंसी क्या आपको बताकर गिरफ्तार करेगी?… अरविंद केजरीवाल यदि आप खुद के कट्टर ईमानदार होने का दावा करते हैं तो जाइए जांच एजेंसी के सामने साक्ष्य रखिए।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button