देश

एल्विश यादव को एक और केस में राहत….गुरुग्राम कोर्ट से भी मिल गई जमानत

Advertisement

Advertisement


यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव को कॉन्टेंट क्रिएटर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न से मारपीट वाले मामले में भी आज गुरुग्राम कोर्ट से जमानत मिल गई। एल्विश को दो दिन में यह दूसरी राहत है। इससे पहले नोएडा की एक अदालत ने भी एल्विश यादव को रेप पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी थी।

जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस एल्विश यादव को आज प्रोडक्शन वारंट पर कड़ी सुरक्षा में गुरुग्राम कोर्ट लेकर पहुंची थी। पुलिस ने उसे गुरुग्राम कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के. अक्षय कुमार की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एल्विश की जमानत मंजूर कर ली।

बता दें कि, इससे पहले नोएडा पुलिस ने एल्विश को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 6 दिन तक नोएडा की लुक्सर जेल में बंद रहने के बाद शुक्रवार को यूट्यूबर को जमानत मिल गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button