छत्तीसगढ़

ED की चार्जशीट में चैतन्य बघेल की चैट्स, ‘Big-Boss’ व्हाट्सऐप ग्रुप से 1000 करोड़ का सिंडिकेट ऑपरेट

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल इस समय ईडी की गिरफ्त में हैं, और अब ईओडब्ल्यू भी उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

ईडी ने 15 सितंबर को 7 हज़ार पन्नों की पांचवीं पूरक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।चार्जशीट के मुताबिक, चैतन्य बघेल ने 1000 करोड़ से ज्यादा कैश मैनेज किया।जांच में सामने आया कि पूरा सिंडिकेट ‘Big-Boss’ नामक व्हाट्सऐप ग्रुप से ऑपरेट होता था।

Advertisement

इस ग्रुप में चैतन्य बघेल के साथ अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, सौम्या चौरसिया और पुष्पक जैसे बड़े नाम शामिल थे।चार्जशीट में दावा है कि चैतन्य ने खुद लगभग 200 करोड़ कमाए, जबकि 850 करोड़ कांग्रेस नेताओं तक पहुंचाए गए

चैतन्य बघेल

शराब कारोबारी पप्पू बंसल ने भी कबूल किया है कि उन्होंने और चैतन्य ने मिलकर 1000 करोड़ कैश का मैनेजमेंट किया।ईडी का कहना है कि इस काले धन को रियल एस्टेट और ज्वेलरी कारोबार में लगाकर सफेद किया गया।

 

हालांकि, चैतन्य के वकील ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है।उनका कहना है कि उनके मुवक्किल ने जांच में पूरा सहयोग किया और किसी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल नहीं हैं।

 

Related Articles

Back to top button