देश

ECI ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया ऐलान….

Advertisement

Advertisement


भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। होने वाले चुनाव 10 जुलाई को होंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर जिन सीटों पर चुनाव होंगे उनका नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा।

नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 21 जून होगी। नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून है। 10 जुलाई को होने वाले चुनाव में बिहार की एक विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की 4 सीट, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button