अम्बिकापुर

सरगुजा संभाग के कई जिलों में भूकंप के झटके..घरों से बाहर निकले लोग, जन-धन हानि की खबर नहीं

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ में अब से कुछ देर पहले भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। हालांकि रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता का आकलन नहीं हो सका है। भूकंप का असर ज्यादा देर का नहीं रहा है। सरगुजा के अलावा कोरिया जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सरगुजा बलरामपुर सूरजपुर कोरिया भटगांव इलाके में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं।

Advertisement

वहां से मिल रही खबरों के मुताबिक सरगुजा क्षेत्र में 6 से 8 सेकंड तक धरती हिलती रही। लोगों को जैसे ही भूकंप का अहसास हुआ, भय का माहौल बना गया। डर की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल गए।

Advertisement

वही कोरिया में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। भूकंप की खबर के बाद क्षेत्र में लोगों में कुछ वक्त के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि शुरुआती वक्त में लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन जैसे ही लोगों को ये मालूम हुआ, दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

Advertisement

यहां मिली जानकारी के अनुसार अब से कुछ देर पहले 10:28 पर भूकंप के झटके सरगुजा क्षेत्र में महसूस किए हैं। हालांकि कहीं से भी कुछ भी जनहानि की कोई शिकायत अब तक नहीं आई है। वही रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button