मेरठ में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू राष्ट्र की हुंकार..

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा के अंतिम दिन बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर मेरठवासियों का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा, “मेरठ वालों, तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दिलाऊंगा।”
शास्त्री ने मंच से कहा हिंदू एकता पर बल देते हुए कहा कि पहले उन्हें चिंता थी कि मेरठ में हिंदू अल्पसंख्यक न हो जाएं, लेकिन यहां की श्रद्धा और एकता देखकर अब कोई भय नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल प्रवचन और भाषण से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, इसके लिए सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आह्वान किया कि लोग घरों से बाहर निकलें, गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर समर्थन मांगें और हिंदू राष्ट्र की क्रांति का बिगुल बजाएं।
“1857 की आजादी की क्रांति मेरठ से उठी थी, अब हिंदू राष्ट्र की क्रांति भी यहीं से उठेगी।”
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हर सनातनी अपने मकान के बाहर भगवा झंडा लगाए और माथे पर तिलक धारण करे, ताकि सनातन संस्कृति की पहचान स्पष्ट हो।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस हुंकार से कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालु जोश से भर उठे और ‘जय श्री राम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।




