छत्तीसगढ़

गरियाबंद वासियों के साथ धर्मजीत सिंह ने मनाया राज्योत्सव….

छत्तीसगढ़ के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के गांधी मैदान में भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की आस्था, कला और संस्कृति की त्रिवेणी में डूबा हुआ गरियाबंद, उत्सव की संध्या में लोककला और सांस्कृतिक विविधता से सराबोर दिखा।

Advertisement

इस कार्यक्रम में तखतपुर विधानसभा के विधायक श्री धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला समूह द्वारा तैयार किए गए पैरा आर्ट की सामग्री का क्रय कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विधायक श्री रोहित साहू, विधायक श्री जनक ध्रुव, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

राज्योत्सव के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की परंपराओं, कला और संस्कृति का अनोखा प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Back to top button