बिलासपुर

महाराष्ट्र मंडल के चुनाव में देवपुजारी बने अध्यक्ष, और समीर भुरंगी सचिव…..

बिलासपुर – रविवार को संपन्न हुए महाराष्ट्र मंडल के चुनाव में सदस्यों ने, वर्तमान अध्यक्ष श्री मोहन देवपुजारी को दोबारा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कर उन पर और उनके पैनल पर भरपूर भरोसा जताया है। इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती उर्वषी सतर्के और श्रीमती सुरभि खनगन निर्वाचित हुई हैं। वहीं सचिव पद पर श्री देव पुजारी पैनल के ही श्री समीर भुरंगी निर्वाचित हुए हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर श्री विवेक दांडेकर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। समिति के सह-सचिव पद पर श्री अजिंक्य जोशी तथा श्री ओंकार शिलेदार और श्रीमती तोषी देशपांडे कोन्हेर, विजयी हुए हैं। महाराष्ट्र मण्डल (श्री गजानन महाराज मंदिर) परिसर में इस चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। मंडल के सदस्यों में से कुल सदस्यों में से लगभग 600 सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान किया।मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों ने सभी विजयी प्रत्याशियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button