देश

दिल्ली, हरियाणा के बाद पंजाब में भी मास्क पहनना अनिवार्य…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – देश में कोरोना के मामले फिर से बढऩे लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 2380 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में 3 राज्यों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। ये तीन राज्य हैं- दिल्ली, यूपी और हरियाणा। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1009 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा में 310 और उत्तर प्रदेश में कोरोना के 168 मामले मिले हैं। वहीं, देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने भीड़-भाड़ वाले जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने मास्क न पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया था। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मास्क अनिवार्य किया गया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो हालात डरावने नहीं हैं। आईसीएमआर के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेड़कर का कहना है कि देश में खतरे जैसी कोई बात नहीं है। उनका कहना है कि केस बढऩे को देश में चौथी लहर से जोड़कर न देखा जाए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button