छत्तीसगढ़

पहाड़ पर पेड़ में लटकी मिली अधेड़ महिला की लाश….मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Advertisement

कोरबा – आध्यात्मिक, धार्मिक पर्यटन स्थल हनुमानगढ़ी के बाईपास वाले हिस्से के पहाड़ में एक पेड़ पर अधेड़ महिला की लाश फंदे पर झूलते हालत में बरामद की गई है, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, महिला ने अपने ही साड़ी को फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी लखन पटेल के निर्देश पर कटघोरा पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंच चुका है, शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा रहा है, हिला की शिनाख्त उसके पोते ने कर ली है,
जानकारी के मुताबिक मृतिका पाली थाना क्षेत्र के बाईसेमर गांव की रहने वाली है, वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी जिसका इलाज वह तानाखार में अपने परिजन के यहां रहकर करा रही थी। वह पिछले एक महीने से तानाखार में ही निवासरत थी। जानकारी के मुताबिक कल रात उसने शराब पी रखा था और फिर घर नही लौटी। रात में परिवार वालो ने उसकी खोजबीन भी की। आज सुबह उन्हें भी सूचना मिली कि एक महिला का शव पहाड़ में देखा गया है, बहरहाल मृतिका की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है, उसने किन परिस्थितियों में खुदखुशी की इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी यह भी मिली है कि कल रात मृतिका मुख्य मार्ग में पेट्रोल पंप के पास शराब के नशे में हंगामा कर रही थी। वह वहां से गुजर रहे वाहनों को रोकने की कोशिश भी कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने जमकर शराब पी रखा था। सम्भवतः इसके बाद उसने पहाड़ के ऊपरी हिस्से में साड़ी को फंदा बनाकर उसपर झूल गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button