देश

देश मे बढ़े कोरोना के मामले….बुधवार को मिले 18,819 मरीज

Advertisement

देश में कोरोना मरीजों में गुरुवार को उछाल आया है।130 दिन बाद बीते 24 घंटे में 18,819 नए कोरोना मरीज मिले और 39 मरीजों की मौत हो गई। बुधवार की तुलना नए संक्रमित 4312 ज्यादा मिले हैं।

Advertisement

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रमण दर 4.16 फीसदी हो गई है। गुरुवार को मिले नए केसों के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,34,52,164 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 4953 का इजाफा हुआ है। देश में सक्रिय केस 122 दिन बाद 1 लाख के पार पहुंचे हैं।

Advertisement

बुधवार को 14,506 नए मामले सामने आए थे। ये मंगलवार की तुलना में करीब 25 फीसदी ज्यादा थे। बुधवार को 30 मरीजों की मौत हुई थी, वहीं गुरुवार को बीते 24 घंटे में 39 मौतें हुईं और कुल मौतें बढ़कर 525116 हो गई है। कुल केसों में सक्रिय केस की संख्या 0.24 फीसदी है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की दर 98.55 फीसदी और मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देश में अब तक 4,28,22,493 कोरोना से उबर चुके हैं। वहीं, अब तक 197.61 करोड़ केस दर्ज हो चुके हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button