देश

हरियाणा में पहले चरण की गिनती में कांग्रेस की लहर, बीजेपी काफी पीछे..

हरियाणा में शुरुआती रुझानों में बीजेपी पिछड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। गौर करने वाली बात है की सीएम सैनी और उनके कई मंत्री अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

Advertisement

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है।

Advertisement

पहले चरण की गिनती के बाद दादरी सीट से पूर्व जेलर बीजेपी के सुनील सांगवान आगे चल रहे हैं। बाधरा सीट से सोमवीर श्योरन आगे चल रहे हैं।

सीएम सैनी अपनी सीट से आगे हो गए हैं। कालका विधानसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल सुखोमाजरी आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button