देश

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती..

 

Advertisement

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पेट संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया।

Advertisement

अस्पताल ने कहा कि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। अस्पताल ने कहा कि सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम तक छुट्टी मिल सकती है। वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, “उन्हें (सोनिया गांधी) आज पेट से संबंधित किसी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। हालांकि, पूरी संभावना है कि उन्हें कल सुबह तक छुट्टी मिल जाएगी।”

वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में 78 साल की हो गई थीं।

Related Articles

Back to top button