• lokswarad_6
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
देश

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने किया प्रियंका गांधी से सवाल… आपको कृषि कानून लागू करने से भी दिक्कत है…और उसे निरस्त करने से भी दिक्कत है..तो आखिर आप चाहती क्या हैं..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ. रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास राजनीति के लिए मुद्दे नहीं बचे है। कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर उनको दिक्कत हुई थी, जब उसे जब कानून निरस्त कर दिया गया तब भी उन्हें दिक्कत है। आखिर वह चाहती क्या हैं इसे स्पष्ट रूप से कहना चाहिए।

Advertisement

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीति करने के लिए मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने लखीमपुर खीरी व अन्य मुद्दों का भी हमेशा राजनीतिकरण किया है। लखमीपुर घटना की सीबीआई जांच चल रही है, सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान ले रहा है। अगर उन्हें इन संस्थाओं पर भरोसा नहीं करती है, तो मुझे समझ में नहीं आता कि वह किस पर भरोसा करती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button