बिलासपुर

औचक निरीक्षण में आत्मानंद स्कूल पहुँचे कलेक्टर….प्राचार्य, संकुल समन्वयक समेत 5 शिक्षक निलंबित….

Advertisement

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने मस्तुरी ब्लॉक के जयराम नगर स्थित आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में गंदगी और शिक्षकों में लापरवाही का माहौल देखने को मिला। अव्यवस्था और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्कूल प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित पाँच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

कलेक्टर शरण ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और साफ-सफाई प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के समग्र विकास के प्रति प्रशासन पूरी तरह सजग है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय जयराम नगर ब्लॉक मस्तुरी

निलंबन की अनुशंसा वाले शिक्षकों के नाम –

  1. एम मोइत्रा
    प्राचार्य
  2. मनोज कुमार तिवारी
    व्याख्याता (एल बी)
  3. उषा महानंद
    व्याख्याता (एल बी)
  4. प्रदीप कुमार राठौर
    व्याख्याता (एल बी)
  5. गणेश राम मिरी
    संकुल समन्वयक।

Related Articles

Back to top button