बिलासपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तखतपुर को दी विकास की सौगात, की कई बड़ी घोषणाएं…..

Advertisement

बिलासपुर – तखतपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकास कार्यों की एक नई सौगात दी है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

Advertisement

तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करते हुए अब इसे 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड का अस्पताल किया जाएगा।

क्षेत्र में सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए चौपाटी निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

नगरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगरपालिका को एक फायर ब्रिगेड प्रदान करने की घोषणा की गई।

करन कांपा हाई स्कूल का स्तर बढ़ाकर इसे हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दिया गया है।

मोछ गांव में हाई स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा को सम्मान देते हुए बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

बेलतरा तहसील के ग्राम नगोई में तहसील का लिंक कोर्ट लगाने की भी घोषणा की गई है।

इन घोषणाओं से तखतपुर क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Back to top button