छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर IED विस्फोट में शहीद हुए DRG जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर IED विस्फोट में शहीद हुए DRG जवानों श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम साय ने जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की। बीजापुर से जॉइंट पार्टी ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में DRG के 8 जवान समेत एक ड्राइवर शहीद हुए थे।

Advertisement

बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल को ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ाया था। ब्लास्ट की चपेट में वाहन आ गया था। इस नक्सल ब्लास्ट में वाहन में सवार 8 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर समेत 9 लोगों के शहीद होने की प्राथमिक जानकारी मिली थी। सभी जवान दंतेवाड़ा डीआरजी के थे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button