देश

भारत का गौरव : 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी बने सबसे युवा शतरंज विश्व चैंपियन….मुख्यमंत्री ने दी बधाई

देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गर्व का है। 18 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने इतिहास रचते हुए सबसे युवा चेस वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह क्षण न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने गुकेश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुकेश की यह सफलता देश के करोड़ों युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उनकी यह जीत भारत का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा करने वाली है।

आइए, इस गौरवशाली क्षण में हम भी गुकेश डी को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दें और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करें।

Related Articles

Back to top button