छत्तीसगढ़बिलासपुर

नये ग्राम पंचायतों के कारण वार्ड निर्धारण में बदलाव..

बिलासपुर : जिले में तीन नये ग्राम पंचायतों के गठन से पांच ग्राम पंचायतों के वार्डों (निर्वाचन क्षेत्र) में बदलाव आया है। जिसका प्रारंभिक प्रकाशन जिला कलेक्टर द्वारा 28 अक्टूबर को कर दिया गया है।

Advertisement

वार्डों के प्रारंभिक प्रकाशन पर संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में 4 नवम्बर 2024 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।

Advertisement

उप संचालक पंचायत ने बताया कि तखतपुर जनपद में विचारपुर एवं जोगीपुर तथा कोटा में बछालीखुर्द नये ग्राम पंचायत के रूप में गठित किये गये हैं।

इसके कारण ढनढन, विचारपुर, डोमनपुर, जोगीपुर, सावंतपुर, भैंसाझार एवं बछालीखुर्द गांव के वार्ड निर्धारण में परिवर्तन हुआ है। इन ग्रामों के निवासी अपने संबंधित एसडीओ राजस्व कार्यालय में उक्त तिथि तक दावा-आपत्ति लिखित में दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button