देश

गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, इस दिन भाजपा में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक के बाद यह भी साफ हो गया कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

Advertisement

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। असम के सीएम ने एक्स पर अपने पोस्ट में यह भी बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को एक्स पर घोषणा की कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे।

हिमंता बिस्वा सरमा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चंपाई सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की। असम के सीएम हिमंता झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी भी हैं। वह भी इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा थे।

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर कहा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की।

वह आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे। बता दें कि चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था।

चंपाई सोरेन ने कहा था कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनको घोर अपमान का सामना करना पड़ा। इसी वजह से उनको अलग रास्ता चुनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि जुलाई के पहले हफ्ते में उनके सभी सरकारी कार्यक्रम पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें बिना अचानक रद्द कर दिए गए थे। जब मैंने वजह पूछी तो मुझे बताया गया कि तीन जुलाई को पार्टी विधायकों की बैठक है। मैं तब तक किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकता हूं।

इसके बाद चंपाई सोरेन ने घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम पर फैसला करेंगे। वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे। उनके लिए नया सियासी दल बनाने का विकल्प हमेशा खुला है। हां यदि रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिल गया तो उसके साथ भी आगे बढ़ सकता हूं।

चंपाई सोरेन के इस बयान के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं झामुमो नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर उनकी पार्टी के नेताओं को लुभाने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button