देश

सूखी नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, 2 घायल….

महाराष्ट्र के रत्नागिरि में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसा तब हुआ जब एक कार डिवाइडर से टकराकर सूखी नदी में जा गिरी।

Advertisement

यह हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर रत्नागिरि जिले के खेड़ इलाके के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कार पालघर जिले के नालासोपारा से देवरुख शहर जा रही थी। रास्ते में कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सूखी जगबुडी नदी में जा गिरी।

Advertisement

हादसे में तीन महिलाएं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। कार के सूखी नदी में गिरने के बाद वह चट्टानों से जा टकराई, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button