देश

BREAKING : देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री….

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर महायुति की बुधवार को हुई बैठक में लगाई गई. फडणवीस बीजेपी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं. महायुति की बैठक में एकनाथ शिंदे और अजित पवार महाराष्ट्र को डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है.

Advertisement

इस निर्णय के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थकों विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. महायुति के नेता दोपहर 3.30 बजे राजभवन जाएंगे. महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्य़क्रम आयोजित किया जाना है. इस कार्य़क्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

Advertisement

Related Articles

Back to top button