देश

BREAKING : मालगाड़ी से टकराई दरभंगा एक्सप्रेस…..टक्कर के बाद लगी आग

कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोट के 2 डिब्बों में आग लग गई है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन पहले से रेलवे ट्रैक पर एक खड़ी एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई।

Advertisement

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दो बोगियों में आग लगी है, जबकि तीन बोगियां डिरेल हो गई हैं। वहीं हादसे का ज्यादा प्रभाव मालगाड़ी पर पड़ा है। हादसे में कुछ यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सकता है। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button