छत्तीसगढ़

BREAKING : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत..

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहतरा में यह घटना घटी है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार गांव के कुछ व्यक्ति तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली चमकी। इसकी चपेट में 7 लोग आ गए और काल के गाल में समा गए।

Advertisement

आकाशीय बिजली ​की चपेट में आने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखाराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू,देवदास, विजय साहू की मौत हो गई। वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और​ ​​बिसंभर साहू घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद बड़ी संख्या गांववाले जिला चिकित्सालय पहुंचे है। सात लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button