देश

तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर भाजपाइयों में दिखा उत्साह, कार्यकर्ताओं ने की जमकर आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां..

Advertisement

बिलासपुर – पीएम नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने और बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर आज जिले के भाजपाइयों ने जश्न मनाया भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गई ओर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां जाहिर की शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए जिले के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई देते हुए आभार ज्ञापित किया

Advertisement

आज का दिन बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए दोहरी सौगात लेकर आई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की प्रतीक्षा में लगे हुए जिले के भाजपाइयों को जैसे ही बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की खबर आग की तरह फैली कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को काल कर खबर की पुष्टि करने में लग गए और देखते ही देखते बधाई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया


करबला रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह और उमंग को सेलिब्रेट करने के कार्यक्रम किए गए कार्यालय परिसर में एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण किया गया कार्यक्रताओं ने आतिशबाजी की ओर एक दूसरे का मुंह मीठा किया.


इस अवसर पर पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा आर विभा राव युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी सुनीता मानिकपुरी प्रणव शर्मा समदरिया अशोक मिथुन दुर्गेश पांडेय दाऊ शुक्ला राकेश चंद्राकर इंशू गुप्ता गणेश रजक पल्लव धर अंकुर पांडेय प्रदीप शर्मा बुद्धेश्वर शर्मा अमरदीप बोलर अशोक मानिकपुरी नारायण गोस्वामी नितीन छाबड़ा राज यादव मोनू अरोरा सुनिल विष्कर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने दिल्ली गए जिला के भाजपा नेताओं ने वहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर बिलासपुर संसदीय सीट से तोखन साहू को केंद्रिय मंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए बिलासपुर की जनता की ओर से आभार ज्ञापित किया इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह और बिलासपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button