छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा विधानसभा में डीएमएफ फंड की गड़बड़ी का मामला उठाने पर भाजपा ने किया पलटवार.. मरकाम ने सरकार के भ्रष्ट होने का दिया सर्टिफिकेट-अरुण साव

Advertisement

(शशि कोंनहेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक मोहन मरकाम द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्र में डीएमएफ की करोड़ों की रकम की बंदरबांट का आरोप लगाते हुए सदन की समिति से जांच कराने की मांग का हवाला देते हुए कहा है कि अब क्या बाकी रह गया। कांग्रेस की सरकार को उसके संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने सर्टिफिकेट दे दिया है कि यह सरकार भ्रष्टतम सरकार है, जिसमें उसके प्रदेश अध्यक्ष के इलाके में भी जनता के लिए मिली जिला खनिज मद की रकम तक खा ली गई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसके पहले कांग्रेस सरकार के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्यमंत्री से शिकायत कर चुके हैं कि कलेक्टर  कोरबा भ्रष्ट हैं और डीएमएफ मद की करोड़ों की रकम का भ्रष्टाचार किया है। मंत्री ने यह भी कहा था कि उस कलेक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो मौन समर्थन माना जायेगा। सरकार के मंत्री पर अफसर भारी हैं। जिस कलेक्टर को भ्रष्ट बताते हुए मंत्री ने कार्रवाई की मांग की थी, उसे और बड़ा जिला देकर पुरस्कृत कर दिया गया।

Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अपनी ही सरकार का भ्रष्टाचार सामने लाने पर कहा है कि अब उन्हें इसकी कीमत चुकाने तैयार रहना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूरे छत्तीसगढ़ में डीएमएफ की रकम की बंदरबांट चल रही है। भाजपा यह  बात लगातार कह रही है।

Advertisement

कांग्रेस सरकार के मंत्री ने यही शिकायत की है और अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा में पूरी जिम्मेदारी से भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा की समिति से जांच कराने की मांग की है। जिसे स्वीकार न करना ही प्रमाणित कर रहा है कि यह बंदरबांट किसके संरक्षण में चल रही है व पैसा कहां जा रहा है।

Advertisement

इस सरकार को फौरन इस्तीफा देना चाहिए। जब उसके ही संगठन अध्यक्ष ने सरकार के भ्रष्ट होने का सर्टिफिकेट दे दिया है तो भूपेश बघेल अब घर बैठ जाएं। अन्यथा जनता तो उनकी भ्रष्ट सरकार को विदा करने तैयार बैठी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button