बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी….मैथिली ठाकुर को इस सीट से टिकट मिला

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर का भी नाम है। बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया है।
बीजेपी की इस लिस्ट में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। जिसमें मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटा कुमारी और बक्सर से आनंद मिश्रा आईपीएस को टिकट दिया गया है। बता दें कि बीजेपी ने अब तक 83 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। वह संगीत की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर भी एक मैथिल संगीतकार और संगीत शिक्षक हैं। उनकी माता भारती ठाकुर हैं। मैथिली इसी साल जुलाई में 25 साल की हुई हैं और पारंपरिक गायन करती हैं। उन्होंने लोक गायिका के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
हालही में उनकी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ये अनुमान लगाया जा रहा था कि मैथिली बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ सकती हैं।




