छत्तीसगढ़

दो दिवसीय बस्तर यात्रा पूर्ण कर वापस लौट रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विमानतल पर भाजपा नेताओं ने दी विदाई

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ (बस्तर) प्रवास पर पहुंचे देश के केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज शनिवार को दिल्ली वापस लौट गए हैं। वे शुक्रवार की रात्रि को रात्रि विश्राम सहित कुल 2 दिनों तक बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ चर्चा और पूर्व निर्धारित बैठकों में व्यस्त रहे।

Advertisement


क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री का यह प्रवास सुरक्षाबलों और सुरक्षा से संबंधित विषयों को लेकर था। इसलिए इस प्रवास से आमतौर पर भाजपा नेताओं को दूर ही रखा गया।

Advertisement


हालांकि श्री अमित शाह के बस्तर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ठीक इसी तरह आज शनिवार को प्रभास पूर्ण कर वापस लौट रहे केंद्रीय गृह मंत्री को विदाई देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के बस्तर क्षेत्र के अनेक नेता विमानतल पर मौजूद रहे।

Advertisement

इन नेताओं में सुश्री लता उसेंडी जिला भाजपा अध्यक्ष दंतेवाड़ा चेतराम अटामी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुधीर पांडे जिला अध्यक्ष कोंडागांव दीपेश अरोरा, योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे और निखिल राठोर शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button