छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर होगा राममय, 100 साल पुराने राम सेतु को सजाया गया, किया जा रहा रंग रोगन….

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पल को यादगार बनाने के लिए बिलासपुर को भी राममय किया जा रहा है।

Advertisement

एक ओर जहां अरपा के 100 साल पुराने ‘राम सेतु’ का नामकरण कर उसे आकर्षक रंगों में रंगा जा रहा है। वहीं पुल के दोनों ओर ‘राम आयेंगे, आयेंगे’, हनुमान चालीसा और रामायण की चौपाइयां लिखी जा रही हैं।

आपको बताते चले तो शहर को राममय करने में नगर निगम ने शहर के पुराने अरपा पुल का नाम बदल दिया है। अब बिलासपुर में भी यह पुल राम सेतु के नाम से जाना जाएगा। वहीं सरकण्डा के पास हुंडई चौक को राम सेतू चौक कहा जाएगा।

भगवान राम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व इस तरह से नाम बदल देने से लोगों में खुशी का माहौल है। महापौर रामशरण यादव व एमआईसी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से नगर निगम एमआईसी की बैठक में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button