देश

गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा, समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव..

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई।
इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है।

Advertisement

वहीं, 66 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार नाव का नाम नीलकमल है और यह एलिफेंटा जा रही थी।

Advertisement

इसी दौरान उरण, करंजा के पास डूबने लगी। इस नाव में सवार 66 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया। हालांकि, एक शख्स की मौत की खबर है।

Related Articles

Back to top button