देश

सैफ अली खान पर हमला करने वाला एक अन्य आरोपी गिरफ्तार..

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान उर्फ BJ है।

Advertisement

पकड़े जाने के डर से वह अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था। आरोपी को मुंबई से सटे ठाणे के कसारवडवली में हीरानंदानी एस्टेट के पीछे झाड़ियों से पकड़ा गया है।

Advertisement

इसके अलावा यह भी पता चला है कि आरोपी ठाणे में Ricky’s बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

वहीं सुबह 9 बजे इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। फिलहाल आरोपी को बांद्रा पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस हिरासत की मांग करेगी। उसकी गिरफ्तारी से मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा यह भी पता चला है कि आरोपी ठाणे में Ricky’s बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं सुबह 9 बजे इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

फिलहाल आरोपी को बांद्रा पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस हिरासत की मांग करेगी। उसकी गिरफ्तारी से मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

आरोपी अपना नाम लगातार बदल रहा है। थोड़ी देर पहले उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम मोहम्मद सज्जात है। आरोपी के पास से न कोई आधार कार्ड मिला है और ना ही कोई ऐसा डॉक्यूमेंट जिससे उसके नाम या फिर उसके पते को वेरीफाई किया जा सके।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी पिछले सात-आठ महीने से मुंबई और ठाणे में अलग-अलग जगह पर काम कर रहा था। अभी कुछ दिनों से वह एक पांडे नाम के ठेकेदार के साथ में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। वारदात के बाद से वह लगातार न्यूज चैनल देख रहा था और चैनल्स ट्रैक कर रहा था।

गिरफ्तारी के डर से उसने अपना फोन भी बंद कर रखा था। आरोपी खुद को पश्चिम बंगाल का मूल निवासी बता रहा है।

Related Articles

Back to top button