देश

एल्विश यादव के बाद, 2 और लोगो की हुई गिरफ्तारी…..

सर्पविष तस्करी प्रकरण में पुलिस द्वारा मंगलवार रात हिरासत में लिए ईश्वर और विनय नामक व्यक्ति से गुप्त स्थान पर पूछताछ की गई। दोनों से अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर भी सवाल पूछे गए। माना जा रहा है कि दोनों संदिग्धों ने कई और लोगों के नाम प्रकरण में शामिल बताए हैं।

Advertisement



ताजा जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने मामले में आज बुधवार को ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद
इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण में एल्विश यादव समेत गिरफ्तार होने वाले आरोपितों की संख्या आठ हो गई है। हालांकि अभी यह देखना होगा कि ये दोनों लोग कहां के रहने वाले हैं, क्या काम करते हैं, इनकी इस प्रकरण में क्या भूमिका या संलिप्तता थी।

Advertisement

माना जा रहा है कि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button