छत्तीसगढ़

लेखापाल और पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने की कार्यवाई

मनेन्द्रगढ़ जिले के जनपद पंचायत लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। लालपुर पंचायत के सरपंच से निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि निकालने के लिए 20 हजार कमीशन की मांग कर रहे थे।

Advertisement

Advertisement

अंबिकापुर जिले के भिट्ठीकला में पटवारी के रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी को रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। फौती चढ़ाने के नाम पर पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे ने 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। मामले में एसीबी ने धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button