गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे जली अवस्था में मिला युवक….हालत गंभीर

Advertisement

Advertisement

पेण्ड्रा (उज्जवल तिवारी)। जिले के मरवाही क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के सड़क किनारे गंभीर रूप से जली अवस्था में मिला है। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल पूरा मामला जिले के मरवाही थानाक्षेत्र का है जहां बेलझिरिया गांव में रहने वाले मुकुंद पाव को कल गांव में ही मुख्य सड़क के किनारे कुछ लोग गम्भीर रूप से जली अवस्था मे देखा और मामले की जानकारी मुकुंद के परिजनों को दी गई।

जिसके बाद परिजन मुकुंद को तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां पर मुकुंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकुंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा पर मुकुंद की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो मुकुंद किसी इलेक्ट्रिक बर्न की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हुआ है। और बर्न लगभग 70 प्रतिशत तक है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वही परिजनों का कहना है कि मुकुंद की मानसिक स्थिति ठीक नही रहती थी कल भी सुबह से वो घर के बाहर ही था बाद में उन्हें पता चला कि वो जली अवस्था मे सड़क किनारे पड़ा हुआ है। वहीं पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button