बिलासपुर

ट्रांसफार्मर सुधारते वक्त युवक की करंट लगने से हुई मौत….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सुधारने के प्रयास में युवक उसमें चढ़ा था, लेकिन अचानक करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से गांव में बिजली की सप्लाई बंद थी, जिसे सुधारने के लिए युवक से मदद ली गई थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button