छत्तीसगढ़

थाने के सामने शुरू किया प्याऊ, खुद पुलिसकर्मी ही पिला रहे पानी..

Advertisement

(राम प्रसाद गुप्ता) : मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने इंसानियत की मिशाल पेश की है। यहां पुलिस ने लोगों के मन में भरोसा पैदा करने का काम किया है। प्रदेश के मनेन्द्रगढ सिटी कोतवाली पुलिस ने भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का इंतजाम किया है।

Advertisement
Advertisement

थाने के सामने घड़ा रखवाकर आम लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की है। खास बात ये है कि, इसके लिए कोई बाहरी व्यक्ति तैनात नहीं किया है। बल्कि पुलिसकर्मी ही यहां बारी- बारी लोगों को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

अप्रैल के महीने में बढ़ते तापमान की वजह ने गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के दिनों में कई सामाजिक संगठनों द्वारा प्याऊ खोलना आम बात है, लेकिन  पुलिसवालों को ऐसा नेक काम करते कम ही देखा गया है।

Advertisement

अप्रैल के महीने में बढ़ते तापमान की वजह ने गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश की मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने थाने के सामने ही ये जनहित का काम शुरू किया है।

ये जनहित का काम थाने के सामने शुरू किया गया है। यहां से गुजरने और ग्रामीण अंचलों से मुख्यालय आने वाले राहगीरों के लिए पुलिस ने थाने के सामने सामने ही मिट्टी के घड़े रखवाए हैं।

सामुदायिक पुलिसिंग का बड़ा उदाहरण

इन घड़ों में एक कर्मचारी से हर दिन साफ पानी भरवाया जाता है, ताकि किसी आमजन को पानी के लिए इधर उधर ना भटकना पड़े। इसलिए खुद पुलिस वालों द्वारा इस प्याऊ का संचालन किया जा रहा है।

यहां पुलिस वालों की एक एक करके पानी बांटने की ड्यूटी लगाई जाती है। वैसे तो मनेन्द्रगढ पुलिस का ये स्वरूप सामुदायिक पुलिस का बड़ा उदाहरण माना जा सकता है, लेकिन खास बात ये है कि पुलिस के इस रूप को देखकर आम लोगों की भी उनके प्रति धारणा बदलने लगी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button