देश

यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें, उस पर, अखिलेश यादव कह रहे हैं अबकी बार 400 पार..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नारा दिया है, अबकी बार 400 पार..! यहां यह बताना लाजमी है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। अब अगर समाजवादी पार्टी के प्रमुख 400 पार का नारा लगा रहे हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि भाजपा कांग्रेस बसपा सहित तमाम पार्टियों को या तो एक भी सीट नहीं मिलेगी या इनमें से किसी पार्टी को एकाध सीट ही मिल सकती है। यह ठीक है कि उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन और कोरोना के दौरान हुई मौतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार थोडी असहज स्थिति में है। इसके बावजूद ना तो भाजपा की और ना ही कांग्रेस तथा बसपा समेत तमाम छोटे दलों की स्थिति इतनी खराब है कि समाजवादी पार्टी द्वारा लगाया जा रहा अबकी बार 400 पार का नारा सफल हो सके। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मगर, अपने दावे पर अड़े हुए हैं। जबकि उनके इस दावे को लेकर प्रदेश के विभिन्न वर्गों, तबके के लोगों ने उनके साथ हुई बातचीत में जो कहा…उसका कुल जमा लब्बोलुआब यह है कि..अखिलेश यादव जी… दिल के बहलाने को, ग़ालिब ख्याल अच्छा है..!!

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button