छत्तीसगढ़

दंतेश्वरी मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

विश्व प्रसिद्ध जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर में देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे स्थित दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने एवं चांदी के बहुमूल्य आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलते ही मंदिर प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर को सील कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रारंभिक जांच में चोरी गए आभूषणों की संख्या और कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं चोरों की आवाजाही और भागने के संभावित रास्तों का पता लगाने के लिए शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम द्वारा टूटे ताले, दरवाजों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित वारदात प्रतीत होती है और हर एंगल से जांच जारी है।फिलहाल मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button