छत्तीसगढ़

अचानकपुर में खून से लथपथ मिला व्यक्ति , इलाके में फैली सनसनी..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) रविवार सुबह अचानकपुर नगर पालिका बोदरी चकरभाठा के खार और श्री राम कॉलोनी के पीछे खून से लथपथ एक व्यक्ति पड़ा मिला जिसे देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई कि किसी व्यक्ति को कहीं और से मार के लकार फेंक दिया गया है।

Advertisement

इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी सभी यह सोच रहे थे की घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी है क्योंकि जमीन पर काफी सारे खून के थक्के गिरे हुए थे इस दौरान किसी ने डायल 112 को फोन कर घटना की सूचना दी इसके बाद तत्काल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची जहां जाने पर देखा गया की एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ बेहोशी के हालत में पड़ा हुआ था जिसके सिर कान नाक से खून बह कर सुख चुके थे शरीर में कई जगह किसी धार दार वस्तु से काटने के निशान थे कपड़े फटे हुए थे ऐसा लग रहा था कि कही और से उसे मार कर ला कर फेक दिया गया हो।

Advertisement

मशक्कतों बाद डायल 112 की टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची।जहां पूछताछ करने पर वह अपना नाम संतोष यादव पता चकरभाठा बस्ती का होना बताया।जिसके बाद उसके परिजनो को सूचना देकर उसे सिम्स में भर्ती कराया गया।घायल व्यक्ति की पत्नी ने बताया की उनके पति शनिवार की रात गांव में रावत नाच कर घर आया उसके बाद राउत नाच वाला ड्रेस को खोल कर घर के ही पास बाहर में हूं ऐसा बोलकर निकला और रात भर घर नहीं आया।

इसके बाद अब ये अचानकपुर के खार में कैसे पहुंच गए और उन्हें किसने मार के फेंका है इसकी जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button