छत्तीसगढ़बिलासपुर

VIDEO : बारदाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां….

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान स्थित बारदाना फैक्ट्री में रविवार रात भीषण आग लग गई, आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। फैक्ट्री में रखा लाखों का माल आग की लपटों में आकर पूरी तरह से जल गया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

हालांकि, अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में पूरी मुस्तैदी से लगी हुई हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button