देश

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की जलकर मौत….6 बुरी तरह झुलसे

Advertisement

Advertisement


राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस अग्निकांड में अबतक 3 लोगों की मौत गई है, जबकि 6 लोग बुरी तरह झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 03:35 बजे पुलिस को एक फैक्ट्री में आग लगने के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। उस वक्त लोगों के अंदर फंसे होने की कोई जानकारी नहीं थी।

दिल्ली पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री नंबर एच-1249 में चल रही श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग भी मौजूद थे। इस फैक्ट्री में मूंग दाल को सुखाने का काम होता था।

पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से फैक्ट्री के अंदर फंसे कुल नौ लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि झुलसे हुए 6 अन्य लोगों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि इस फैक्ट्री के मालिक अंकित गुप्ता और विनय गुप्ता हैं, जो एस-7, रोहिणी के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जा रहा था, तभी एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म होकर फट गया। पुलिस द्वारा उचित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button