देश

दो ट्रकों की टक्कर में लगी भीषण आग….ड्राइवरों की जल कर हुई मौत

रविवार की देर शाम दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में ट्रकों को चला रहे दोनों ड्राइवरों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार की देर शाम करीब 7 बजे हुई। मिली जानकारी के मुताबिक संबलपुर के जमनकिरा थाना क्षेत्र के कदलीपाला इलाके के पास एनएच 53 पर कंटेनर और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

Advertisement

दोनों ट्रकों के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ट्रकों के ड्राइवर बाहर नहीं आ सके और मौके पर ही जलकर दोनों की मौत हो गई.

Advertisement

इस दुर्घटना में ट्रक में सवार एक खलासी को बचा लिया गया है और उसे गंभीर हालत में संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार जमनकिरा से दमकलकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के बाद दोनों चालकों के शव को ट्रक से बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button