छत्तीसगढ़
90 यात्रियों से भरी बस पलटी, एक घायल….

बस्तर जिले के घोड़ा गांव के जंगल के पास नेशनल हाइवे 30 पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस में करीब 90 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की पीठ में फ्रैक्चर आया है जबकि कई को मामूली चोटें लगी हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।




