लोकस्वर मीडिया नेटवर्क
बिलासपुर। जंगली हाथियों के लाल आतंक से प्रदेश दहल रहा है। हाथियों के हमले में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में जंगली हाथी और मानव संघर्ष को लेकर भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून शोध करने जा रहा है। यह रिसर्च तीन साल तक चलेगी। प्रदेश में हाथी-मानव संघर्ष दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अधिकांश वन्य इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा जहां उनके आतंक से ग्रामीण और आदिवासियों की जान नहीं जा रही है। हाथी खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे है, घरों को ढहा दे रहे है। अब तक सैकड़ों लोगों की जान भी ले चुके है। पिछली सरकार में कुछ इस दिशा में काम हुए लेकिन बाद में हाथियों को वैसे ही छोड़ दिया गया। अभी स्थिति नहीं सुधरी है। इसे रोकने के लिए सरकार ने रिसर्च कराने का फैसला किया है।