हरदी में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

(धीरेन्द्र मेहता) : बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम हरदी में JRC Associates की ओर से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। सरदार जसबीर सिंह चावला के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में हरदी सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, समय रहते बीमारियों की पहचान करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। “स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत” की थीम पर आयोजित शिविर को ग्रामीणों का अच्छा सहयोग मिला।
शिविर में आधुनिक बॉडी स्कैनर के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड टेस्ट, दंत परीक्षण और स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा दी गई। कार्यक्रम में सरदार जसबीर सिंह चावला, जनपद सदस्य मनोज यादव, सरपंच मनीराम ध्रुव सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



