बिलासपुर

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष

(धीरेन्द्र मेहता) : बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़की में जमीन और घर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, डोड़की गांव में एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

Advertisement

आरोप है कि तीनों आरोपियों ने डंडों से हमला कर प्रार्थी पक्ष के कई लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button